Rules and Regulations

सामान्य नियम:

पुस्तकालय सदस्यता केवल महाविद्यालय छात्रों एवं संकाय के शैक्षणिकसदस्योंऔर  गैर- शैक्षणिक कर्मचारियों के लिएउपलब्ध है।

पुस्तकालय में प्रवेश से पहले उपयोगकर्ताओं को रजिस्टर मेंहस्ताक्षर करना होगा।

पुस्तकालय में व्यक्तिगत सामान लाने की अनुमति नहीं है। व्यक्तिगत सामान प्रॉपर्टी काउंटर पर रखे, जिसकी जवाबदेही आपकीस्वयं की होगी।

धूम्रपानभोजन या तंबाकू का च्यूइंगथूकनास्लीपिंगलोइटरिंगलाइब्रेरी के अंदर गपशप करना , जोर-जोर से बात करना पुस्तकालय में सख्तीसे प्रतिबंधित है।

पठन सामग्री इशू किये  बिनाया बिना अनुमति के पुस्तकालय से कोई भी मुद्रित सामग्री नहीं ली जा सकती है।

इशू की गई सामग्री पुस्तकालय छोड़ने से पहले पुस्तकालय कर्मचारियोंद्वारा जांच की जा सकती हैं।

मुद्रित सामग्रियों के पृष्ठों में लिखनेरेखांकित करने और पृष्ठों को फाड़ने आदि वर्जित  है।

पुस्तकें केवल कार्डधारकों को दी जा सकेगी। विलम्ब से पुस्तक प्राप्ति पर 1 रुपये का जुर्माना प्रति दिन प्रति पुस्तक लिया जायेगा।

छात्रों को संदर्भ पुस्तकें और पत्रिकाएँ इशू नहीं दी जा सकतीं।

पुस्तकालय के नियमों और विनियमों का पालन करना आवश्यक है। नियमोंऔर विनियमों के उल्लंघन पर पाठकों की सदस्यता खत्म करने का अधिकार पुस्तकालय केपास सुरक्षित है।

कॉलेज से बाहरी लोगों को प्राचार्य की विशेष अनुमति के बिनापुस्तकालय के उपयोग की अनुमति नहीं है।

 

सदस्यता नियम:

पुस्तकालय सदस्यता केवल महाविद्यालय छात्रों एवं संकाय के शैक्षणिकसदस्योंऔर  गैर- शैक्षणिक कर्मचारियों के लिएउपलब्ध है।

सदस्यों को पुस्तकालय के प्रवेश द्वार पर अपना पहचान पत्र दिखाना होगा।

कॉलेज छोड़ने पर छात्रोंसंकाय सदस्यों और गैर शिक्षणकर्मचारियों के लिए लाइब्रेरी से "अदेय प्रमाण पत्र" आवश्यक है।


लेन-देन के नियम:

पुस्तक लेन-देन की सुविधा केवल पंजीकृत सदस्यों तक ही सीमित है।

संदर्भ पुस्तकेंआवधिक प्रकाशन और गैर मुद्रित सामग्रीपुस्तकालय से  इशू नहीं की जा सकेंगी।

अन्य पाठको द्वारा आरक्षित पुस्तकें उधार (इशू ) पर नहीं दी जासकती हैं।

पाठको को पुस्तक लेने के पहले जांच कर लेनी चाहिए। त्रुटि मिलने पर काउंटर पर उपलब्ध पुस्तकालय कर्मचारियों द्वारा हस्ताक्षर करानाचाहिए। केवल अच्छी स्थिति वाली किताबें ही वापस स्वीकार की जाएंगी।

यदि पुस्तकें लेने के पश्चात खो जाती हैंतो पाठक को समान/उच्चतर संस्करण की नई पुस्तक वापस करनी होगी। यदिपुस्तकें बाजार में उपलब्ध नहीं हैंतो पाठक को पुस्तक मूल्य का भुगतान या( शासन के नियमानुसार)  करना होगा।

पुस्तकें पुस्तकालय की संपत्ति हैंइसलिए पुस्तकों को असाधारण मामलों मेंदेय तिथियों से पहले वापस करने के लिए कहा जा सकता है।

पुस्तकालय द्वारा छात्रों को 2 पुस्तके 15 दिवस ( विशेष आयोजन,दिवस व प्रतियोगिता परीक्षा  संबंधितपुस्तकों को छोड़ कर ) के लिए प्रदान की जाती है , तत्पश्चात उसे पुन: इशू करे याउनकी वापसी सुनिश्चित करे |

पुस्तकालय में कंप्यूटर और लैपटॉप का उपयोग अकादमिक उद्देश्यों केलिए ही किया जाना चाहिए।

कोई चैटिंगसोशल नेटवर्किंग साइट ब्राउज़ करनाकंप्यूटर और लैपटॉप पर गेम खेलने की अनुमति नहीं है।

केवल उन्हीं स्थानों में लैपटॉप की अनुमतिहै जहां कंप्यूटर नहीं हैं।

किसी भी प्रकार के यूजरनेम और पासवर्ड को बदलने / साझा करने कीअनुमति उपयोगकर्ताओं को नहीं है।

छात्रों को अपने पेन ड्राइवसीडी / डीवीडीमोबाइल और पर्स आदि का ख्याल स्वयं रखना होगा।